संत सूरदास जी की जयंती आज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

Surdas Jayanti 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत भूमि पर जन्मे के महान संत सूरदास जी को उनकी जयंती पर नमन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त, वात्सल्य रस के महान कवि सूरदास जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन

ज्ञात हो कि भगवान श्रीकृष्ण के उच्च कोटि के भक्त संत सूरदास जी का जन्म उत्सव वैशाख महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष सूरदास जयंती आज 12 मई 2024 रविवार को है, यह उनकी 546वीं जन्म वर्षगांठ है। सूरदास जन्म से दृष्टिहीन थे, यानि वह जन्म से ही देख नहीं सकते थे। उनके काव्य में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का इतना सुंदर वर्णन मिलता है, मानों उन्होंने स्वयं भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं देखी हों।

cg news

माना जाता है की संत सूरदास एक महान कवि और संगीतकार थे, जो बज्रभाषा में भगवान कृष्ण को समर्पित अपने भक्ति गीतों के लिए दुनियाभर में विख्यात थे।

माना जाता है कि श्रीकृष्ण ने खुद सूरदास जी को दर्शन दिए थे। ऐसा माना जाता है कि संत सूरदास जी का जन्म 1478 ईस्वी में हुआ था, हालांकि इनके जन्म स्थान को लेकर अलग-अलग मत हैं। एक मान्यता मुताबिक रुनकता नामक गांव (मथुरा-आगरा मार्ग के किनारे स्थित है), तो दूसरे मत के अनुसार सूरदास जी हरियाणा के सीही गांव में जन्में थे। उनके पिता रामदास गायक थे।

यह भी पढ़ें CG: आदि शंकराचार्य जी की जयंती आज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+