CG: जगदलपुर से हैदराबाद तक नियमित विमान सेवा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Chhattisgarh News: रविवार का दिन छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों के लिए बेहद खास साबित हुआ।आज (31 मार्च) से इंडिगो ने रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए नियमित विमान सेवा शुरू हो गई। 57 यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट हैदराबाद से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां वायर कैनन से सलामी दी गई । जिसके बाद निर्धारित समय के मुताबिक फ्लाइट 32 यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरी है। विशेष बात है शुरुआती किराया 2299 रुपए है, किंतु बाद में सीटों के हिसाब से रेट तय होगा।

cg news

राज्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की है। सीएम साय ने एक्स पर लिखा कि "हवाई सेवा में बस्तर की ऊँची उड़ान" जगदलपुर से हैदराबाद तक नियमित विमान सेवा शुरू हो चुकी है। आज प्रथम दिवस इंडिगो के नियमित विमान से हैदराबाद से यात्री जगदलपुर पहुँचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बस्तर के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच से यहाँ हवाई सेवा का सपना साकार हुआ है।डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता से बस्तर अब बड़े-बड़े शहरों से जुड़ रहा है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार , इंडिगो की यह फ्लाइट हरदिन हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 को उड़ान भरेगी, जो 12:30 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। फिर जगदलपुर से 12:50 को रायपुर के लिए उड़ान भरकर 1:50 को रायपुर में लैंड करेगी। इसी प्रकार रायपुर से 2:10 को उड़ान भरने के बाद 3:10 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस उड़ान में एक बार में 72 यात्री यात्रा के सकते हैं।

यह भी पढ़े Chhattisgarh: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, सीएम विष्णुदेव साय बोले- संपूर्ण देश हुआ गौरवान्वित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+