CG Police: आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ आ रही कार, जबलपुर में हुई हादसे का शिकार, ASI की हालत गम्भीर

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला पुलिस मध्यप्रदेश के नीमच से आरोपी को हिरासत में लेकर वापस आ रही कार हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में आरोपी सहित 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए, वहीं वाहन चालक की मौत ही गई।

mp car accident

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला पुलिस की गाड़ी आज सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पुलिस जवान मध्यप्रदेश के नीमच जिले से आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इस हादसे में निजी वाहन चालक की मौत हो गई। वहीं ASI दिनेश चौहान गम्भीर रूप से घायल है।

वाहन चालक की मौत, ASI की हालत गम्भीर

वाहन चालक की मौत, ASI की हालत गम्भीर

इस हादसे में वाहन चालक आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस गाड़ी में आरोपी और 5 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों को गम्भीर चोटें आई है तो वहीं एक ASI दिनेश चौहान की हालत गम्भीर है। जिनका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मनेंद्रगढ़ पुलिस इस घटना के बाद लगातार जबलपुर पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।

अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी को लेकर आ रहे थे जवान

अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी को लेकर आ रहे थे जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी सचिन सिंह अपने स्टाफ के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपित को हिरासत में लेकर मध्यप्रदेश के नीमच से वापस आ रही थी। तभी अचानक जबलपुर के भेड़ाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग 12 में ग्राम कुड़न के पास तड़के सुबह 4 बजे ड्राइवर आकाश राजवाड़े को झपकी लगी और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक आकाश राजवाड़े की मौके पर मौत हो गई।

मनेन्द्रगढ़ विधायक ने जवानों की ली जानकारी

मनेन्द्रगढ़ विधायक ने जवानों की ली जानकारी

इस वाहन में आरोपी राकेश कुमार तोमर से साथ मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद यादव इनोवा कार में सवार थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने जबलपुर जिला प्रशासन से पुलिस जवानों के स्थिति की जानकारी ली है, इसके इसके अलावा सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh Police ने पकड़ा ईमानदार, समाजसेवी चोर, जवाब सुनकर एसपी हो गए लोटपोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+