CG News: राजिम कल्प कुंभ मेले में पहुंचे मंत्री बृजमोहन, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्य के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए मातृ-शोक के बाद पहली बार राजिम में चल रहे कल्प कुंभ मेला स्थल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उनको लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रायपुर से प्रत्याशी भी बनाया है।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेला स्थल पर निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल और लेजर शो की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने ने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।
संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर और लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच और गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूरी की, इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस भोजराम पटेल, उप संचालक और पर्यटन विभाग प्रताप पारख समेत जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बनाई जीत की रणनीति, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडेय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव












Click it and Unblock the Notifications