CG News: कोरबा में भीषण सड़क हादसा, सब इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत, CM भूपेश ने जताया दुःख
Korba News: कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर आज सुबह मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के निकट बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज गति ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई।

Korba News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। इस दुर्घटना में अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ मनोज तिर्की, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर आज सुबह मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के निकट बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज गति ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। कार में जगदलपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की समेत महिला और दो बच्चे सवार थे। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह 4 बजे हुई है। मोरगा चौकी से पुलिस टीम हादसे के स्थान पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, CM भूपेश बघेल ने दी छात्रों को बधाई












Click it and Unblock the Notifications