CG News: हनुमान चालीसा महापाठ भव्य आयोजन, CM भूपेश बघेल ने किया व्याख्यान का श्रवण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं।

bhupesh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम यहां राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा 'सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़' विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले।

मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें CG News: बिलासपुर में लीजिये छुट्टियों का मजा, पर्यटन मण्डल दे रहा है रिसॉर्ट में कक्ष बुकिंग पर आकर्षक छूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+