CG News: भुनेश्वर साहू हत्या मामले में एक्शन में साय सरकार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- CBI से कराएंगे जांच
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने बिरनपुर हिंसा की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर सिफारिश कर दी है। विधानसभा के सदन में पीड़ित के पिता ने ईश्वर साहू ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव जरिए चर्चा की मांग की थी। जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बिरनपुर हिंसा की जांच की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की घोषणा की।
बिरनपुर हिंसा मामले में केवल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि केस में 36 आरोपियों के नाम दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट अधिकारियों के भेजे जाने के बाद कथित रूप से ये सामने आया कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से नहीं की गई। ऐसे में अब सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने ममले में सख्त एक्शन की बात कही है।

बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2023 में 8 अप्रैल को बेमेतरा जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने इसकी घोषणा तब की गई जब पीड़ित पिता ईश्वर साहू ने द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन में इस घटना को उठाने और सरकार से न्याय करने की मांग की। अब तक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले में एक्शन की जानकारी देते हुए सदन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी बनाकर की जा रही है, लेकिन आज मैं सदन में घोषणा करता हूं कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाएगी। शर्मा ने कहा कि दो व्यक्तियों की हत्या के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और आरोप पत्र पहले ही अदालत में दायर किया जा चुका है।
दरअसल सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस मामले में एक्शन की जानकारी जाननी चाही। उन्होंने कहा की बिरनपुर इलाके में एक विशेष समुदाय के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। चंद्राकर ने पूछा कि क्या सीबीआई जांच में इस घटना को भी शामिल किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि दोनों की हत्या पहले की घटना की प्रतिक्रिया में हुई थी या इसके पीछे कोई साजिश थी।












Click it and Unblock the Notifications