CG News: राहुल गांधी के समर्थन में सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट, भारत माता का आशीर्वाद आपके साथ है
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता पर कहा है कि भाजपा राहुल गांधी को डरा नहीं सकती है।

Chhattisgarh Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। शुक्रवार को राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए लगातार ट्वीट किया हैं। वही कांग्रेस नेताओ ने रायपुर में प्रदर्शन भी किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, "तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें. आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है "डरो मत". इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में जनता होगी, जननेता होगा। नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह।
सीएम भूपेश बघेल ने सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता पर कहा है कि भाजपा राहुल गांधी को डरा नहीं सकती है। उसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेताओ के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्र की मोदी सरकार की देश विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने आज गांधी मैदान में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस धरना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुये।
इससे आलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि भारत माता का आशीर्वाद और भारत की जनता आपके साथ है. लोकतंत्र जीतेगा-तानाशाही हारेगी। दरअसल राहुल गाँधी ने ट्वीट किया था कि मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी हैं, गोरों से नहीं डरे तो काले अंग्रेजों से क्या डरेंगे? ऐतिहासिक गांधी मैदान में केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हम यहां हैं। देश में जो हालात है, उसे आप सब समझ रहे हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त हुई और लोकसभा में प्रतिरोध जारी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष लोकसभा नहीं चलने दे रहा है।
बघेल ने कहा कि अडानी के घोटाले पर पर्दा डालने विपक्ष की आवाज को दबाने जा रहा है। सारे विपक्षी दल जेपीसी की मांग कर रहे। सत्तारूढ़ दल हंगामा कर सदन नहीं चलने दे रहा है। राहुल गांधी से मोदी और भाजपा डर रही है उनको राजनीति से बाहर करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी पिछड़ों की दुहाई देते है जबकि पिछड़ों का शोषण कर रहे है चंद उद्योगपतियों के लिये गरीबों का दमन कर रहे है। राहुल गांधी को घेरने का प्रयास और परेशान करने की कोशिश हो रही है। आज देश में दो ही मॉडल की चर्चा है। एक छत्तीसगढ़ और दूसरा गुजरात मॉडल है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मेहनतकश मजदूरों, किसानों की बात होती है। विधानसभा में 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में किसान मिठाई बांट रहे हैं, पटाखा फोड़ रहे हैं। किसान और कारोबारी खुश है। क्योंकि किसान की जेब में पैसा होगा तब व्यापारियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो हर वर्ग को लाभ होगा ये मेरा वादा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि हम सत्य के साथ खड़े है हम राहुल गांधी के साथ खड़े है। राहुल गांधी ने कहा मैं सत्य के साथ खड़ा हूं, सत्य मेरा भगवान है। अंहिसा और सत्य इस देश के मौलिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया है वह केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने किया है। हमे लगता है हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने, महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और हमारे नेताओं ने हमारा जो संविधान है जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था देश के हर नागरिकों को मौलिक अधिकार दिया था, बोलने की आजादी दी थी। केन्द्र के खिलाफ जो बोलते है उनको दबाने का प्रयास किया जाता है। आज कही न कही फिर से आजादी की लड़ाई हम लोगों को लड़ना है। आज भाजपा हमारे नेता राहुल गांधी के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें @@ CG News: गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड, CM भूपेश ने दी जनता को बधाई












Click it and Unblock the Notifications