Cg Elections 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 15 बागी नेता 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 9 नवंबर को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 15 बागियों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासित किए गए 15 नेताओं में 2 महिला नेत्री भी शामिल हैं। जिन्होंने पार्टी को बगावती तेवर दिखाए।
कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के आदेश पर 15 बागी नेताओं पर कार्रवाई की गई। लोरमी से 3 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जबकि रायपुर उत्तर और बिल्हा विधानसभा से 2-2 बागियों को निष्कासित किया गया।

शिव ध्रुव, निर्मल दिवाकर, गुड्डू महराज, गोरेलाल बर्मन, किस्मतलाल नंद, मनोज आडिल ,मनोहर साहू, आनंद कुकरेजा ,सागर दुल्हानी, अजहर अली, प्रभातबेला मरकाम, महेंद्र सिदार, सागर सिंह बैस, बिंदु यादव, सूरज बर्मन।
कांग्रेस ने इन नेताओं को पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से निष्कासित किया है। कांग्रेस के मुताबिक, लैंलुंगा से महेंद्र सिदार, लोरसी से सागर सिंह बैस, बिल्हा से शिव ध्रुव, सामरी से प्रभातबेला मरकाम व निर्मल दिवाकर,लोरमी से सागर सिंह बैस, बिंदू यादव और सूरज बर्मन को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications