Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: रायगढ़ में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन, मंत्री ओ पी चौधरी ने बच्चो का बढ़ाया उत्साह

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज शासकीय अंग्रेजी माध्यम नटवर स्कूल, रायगढ़ में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क गणवेश व पाठ्य पुस्तक भी प्रदान किए। इस दौरान यहां न्यौता भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें वित्त मंत्री चौधरी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किए।

शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बच्चों से कहा कि आप अपने जीवन के बहुत महत्वपूर्ण साल की शुरुआत कर रहे हैं। यह शाला प्रवेश उत्सव नटवर स्कूल में मनाया जा रहा है, जो हम सबके लिए एक गौरव और भावुकता का समय है। आज मंच में बैठे कई लोग इस स्कूल से पढ़े हैं और मैं बताना चाहता हूं कि मेरे पिताजी एवं चाचा भी इसी स्कूल से पढ़े हैं।

cg news

ऐसे ही सबकी यादें इस स्कूल से जुड़ी हुई हैं, यह सब के लिए गर्व का विषय है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अगर आप अपने जिंदगी में परिवर्तन लाना चाहते हैं जिससे आपके माता-पिता को सारी सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान मिले तो इसका सबसे सहज एवं सरल माध्यम शिक्षा है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से सारी सुख सुविधा मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। यह आपको इस उम्र में समझने की आवश्यकता है। मैं स्वयं छोटे से गांव बायंग का निवासी हूं मेरे दादा किसान थे, मेरी मां कम पढ़ी-लिखी है लेकिन उन्होंने मेरी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज आप सभी अच्छे स्कूल और शिक्षकों के बीच पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि हमारे समय में ना तो अच्छे स्कूल थे और न ही पूरे विषयों के शिक्षक।

उन्होंने स्कूली पढ़ाई से लेकर आईएएस बनने तक के सफर को साझा करते हुए कहा कि आपके जिले के बायंग गांव का व्यक्ति विभिन्न परिस्थितियों के बाद भी कलेक्टर बन सकता है तो आप हमसे बेहतर जगह पर जा सकते हैं। मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन एवं अपने आप पर भरोसा रखें, दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत तेजी से बदलते हुए विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। इसमें बहुत सारे लोगों को अवसर मिलेगा। हम अपने आप को उस अवसर को लेने के लिए कितना तैयार कर पाते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। शासकीय नौकरियों के अलावा अन्य संभावनाएं भी हैं, उसको भी आप को समझना होगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के अंदर व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, धैर्य का विकास करें तभी वे कठिन से कठिन लक्ष्य पा सकते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को कहा कि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दें। शिक्षकों के हाथ में बच्चों का भविष्य होता है आप उनको संवार सकते हैं सभी प्रतिबद्ध होकर कार्य करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने नटवर स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय में नटवर स्कूल में प्रवेश के लिए लाइन लगी रहती थी और आप सभी सौभाग्यशाली हैं, यहां आपका प्रवेश हो रहा है। आप सभी दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें और नटवर स्कूल के साथ ही जिले का नाम रोशन करें।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि हमें एक विद्यार्थी की तरह वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो आज हमारे बीच उपस्थित हैं जो कभी शाला प्रवेश उत्सव में रहे होंगे। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से एक रास्ता चुना और उस मुकाम पर पहुंचे। यह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। विद्यार्थियों के लिए टीचर एक मार्गदर्शक की भूमिका में होता है। बच्चे उनसे जुड़े रहें, उनकी बातों का अनुसरण करें। उन्होंने सभी को मन लगाकर पढऩे और प्रदेश देश के साथ विदेश में नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें CG: पीडब्लूडी विभाग के कामों में आएगी तेजी, डिप्टी सीएम अरुण साव ने जारी किये आदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+