CG: डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचेंगे रायगढ़, विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा

Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 जून को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

साव 25 जून को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

arun sav

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 03:10 बजे रायगढ़ में आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रायगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साव शाम साढ़े पांच बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात नौ बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, याद की शौर्यगाथा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+