संविधान हत्या दिवस के हवाले कांग्रेस पर कटाक्ष, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात
Samvidan Hatyab Divas: भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संविधान हत्या दिवस के हवाले कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया है। साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि भारत सरकार ने 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने का फैसला किया है, ताकि कोई भविष्य में सत्ता के घोर दुरुपयोग कर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास न कर सके। यह फैसला भारत के लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास करने वाले को मजबूती प्रदान करेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर संविधान को समाप्त करने की कोशिश की। कुर्सी की खातिर इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल के आग में झोंक दिया। लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर देश को कारागाह में तब्दील कर दिया गया। लोगों को जबरदस्ती पकड़कर जेल में डालने का काम किया गया।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर पाबंदी लगाई गई। मीडिया की आज़ादी ख़त्म कर दी गई। देश में अन्याय और अत्याचार कर संविधान की हत्या की गई। निश्चित तौर पर भारत सरकार ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है।
यह भी पढ़ें CG: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल, रेडी टू ईट को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications