इंडी गठबंधन में हैं भ्रष्ट नेता, झारखंड में बनेगी BJP की सरकार, CG के डिप्टी सीएम अरूण साव का कटाक्ष
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का कहना है कि इंडी गठबंधन भ्रष्ट नेताओं का गठबंधन है,झारखंड की जनता इन भ्रष्ट नेताओं से तंग आ चुकी है और वे बीजेपी को वोट देंगे क्योंकि वे यहां विकास चाहते हैं। झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी।
झारखंड में एकजुट हुआ इंडी अलायंस
शनिवार को बीजेपी ने की रात झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। ज्ञात हो कि इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं जारी है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव समेत राजद की पूरी टीम रांंची में थी। सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में दिनभर मंथन हुआ।

फिलहाल मंजूरी बनी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में 41 से 42 सीटें जा सकती है। वहीं, कांग्रेस 28-29 सीटों पर चुनावी जंग लड़ेगी। इधरवाम दलों को 4 ने सीटें मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। सीपीआइ को भी एक सीट देने मिल सकती है। गठबंधन में राजद को 5 से छह सीट देने की योजना है।
कब है झारखंड में चुनाव?
चुनाव आयोग के मुताबिक , झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर प्रथम चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर आयोजित कराया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को काउंटिंग के बाद राज्य में नई सरकार की घोषणा होगी।
यह भी पढ़ें CG: मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया शहीदों को कंधा, रमन सिंह बोले- ख़त्म होगा नक्सलवाद












Click it and Unblock the Notifications