CG: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 11 लोकसभा सीटों पर किया मैराथन प्रचार, 48 विधानसभा क्षेत्रों में की जनसभाएं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने देश में तीसरी बार यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रचार कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन। साव ने 20 मार्च से 5 मई तक यानी 66 दिनों तक लोकसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों व शहरों में जनसंपर्क और आमसभा कर भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें। साव ने लोगों से कहा कि, मोदी जी का हाथ मजबूत करने, गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाने भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद दें।

cg news jpg

साव ने 48 विधानसभा के कोने कोने में चुनावी सभाएं की। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 11 सभाएं की। वहीं 66 दिनों में 121 से अधिक आमसभाएं, स्थानीय बैठकें, जनसंपर्क व प्रेस कांफ्रेंस करते रहे। महासमुंद, बिलासपुर लोकसभाओं में मध्य रात्रि तक चुनाव प्रचार करते रहे उपमुख्यमंत्री साव। बता दें कि, उपमुख्यमंत्री ने 11 सीटों पर अधिकतर दौरा कार से तय किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य मंत्री भी लगातार जनसंपर्क और सभाएं कर रहे हैं, प्रचार से भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनता दिख रहा है, वोट देने के लिए लोग तपती दोपहर में भी मतदान केंद्रों तक पहुंचे। डिप्टी सीएम साव ने चुनाव प्रचार के इतर रायपुर निवास में सुबह लोगों की समस्याएं सुनीं।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की ऐतिहासिक जनसभा हुई। सभा से पहले सुबह जमकर बारिश हुई, इससे कार्यक्रम रद्द होने की आशंका जताई जा रही थी। कार्यकर्ताओं के हौसलों के चलते कम समय में दोबारा तैयारियां पूरी की गई और मंच पर क्षेत्र वासियों की भारी भीड़ उमड़ी, इसे देखकर जेपी नड्डा जी खुश हुए और रैली की जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी, सीईओ रीना बाबासाहेब ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+