CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दाऊ कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर किया नमन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक एक्स खाते से ट्वीट में लिखा कि महान समाजसेवी, दानवीर दाऊ कल्याण सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

cg news
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के समाज सेवी और अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी व दीन-दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले मनीषी थे। 4 अप्रैल 1976 को दाऊ कल्याण सिंह का जन्म ग्राम तरेंगा में हुआ था । पिता बिसेसरनाथ व माता पार्वती देवी थी। दाऊ जी की प्रारंभिक और व्यवहारिक शिक्षा तरेंगा में ही हुई थी। पिता बिसेसरनाथ ने छोटी सी ताहुतदारी को बढ़ाने और राजस्व आय को दृष्टिगत रखते हुए निर्जन स्थानों पर नए गांव बसाकर अपने ताहुतदारी गांवों में वृद्धि की थी।

दानवीर दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। उनके दिए दान से समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। स्वस्थ व संस्कारित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संपूर्ण जीवन अर्पित कर देने वाले दाउ कल्याण सिंह का नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया नेता प्रतिपक्ष महंत के बंगले का घेराव, जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+