CG: भाजपा का कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव पर बड़ा हमला, कहा- भ्रष्टाचारी चेहरे को बनाया बिलासपुर प्रत्याशी

Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी के नेता ,सोमनाथ यादव समेत भाजपा से जुड़े यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को यादव समाज की मान्यताओं की उपेक्षा करने और पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी करने के लिए जमकर हमला बोला और उन्हें भ्रष्टाचार का दागी चेहरा तक कह दिया।

भाजपा से पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने कहा कि यादव समाज एक धर्मनिष्ट समाज है। भगवान श्री कृष्ण हमारे आराध्य देव है, जब प्रधानमंत्री ने मथूरा में समुंद्र के अंदर जाकर श्री कृष्ण की पूजा की,तब कांग्रसियो ने इसका उपहास उड़ाया है, ऐसे समय में एक यादव होने के नाते देवेंद्र यादव का खून तक न खौला, जब सम्पूर्ण यादव समाज सहित देश के सभी सनातनी धर्मवलंबि भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि की पुनर्निमाण की बाट जोह रहे हैं, ऐसे समय में भी देवेंद्र यादव मौन हैं।

cg news jpg

सोमनाथ यादव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के वजह से अपने आकाओं की बात की पैरवी कर रहे हैं। यादव समाज ने सदैव से ही अपनी पहचान अपनी आस्था को सर्वोपरि रखा है। सोमनाथ ने कहा कि हम यदुवंशी समाज देवेन्द्र यादव से पूछना चाहते हैं।

सोमनाथ यादव ने कहा कि क्या देवेंद्र यादव यादव समाज के अस्मिता,श्रद्धा के केंद्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुनर्स्थापना के लिए तैयार हैं या फिर भगवान श्रीकृष्ण के प्रतीक स्थलों के प्रति उपेक्षा और अपमान का भाव रखने वाले कांग्रेसी विचारधारा के समर्थन में खड़े हैं। सोमनाथ यादव ने देवेन्द्र यादव पर हमला तेज करते हुए कहा कि क्या देवेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग के हिस्से में डांका डालने वालों के साथ खड़े हैं कांग्रेस शासित राज्यों में ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।

यह भी पढ़ें CG: बिलासपुर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+