CG: सचिन पायलट पर BJP का हमला, संजय श्रीवास्तव बोले- कांग्रेस उपयुक्त उम्मीदवार उतारने की स्थिति में नहीं है
Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के क्लीन स्वीप के दावे को हास्यास्पद बताया है। शनिवार को उन्होंने बयान जारी करके दावा किया कि कांग्रेस छत्तीसगढ में 11 सीटों पर उपयुक्त उम्मीदवार उतारने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस ने ले-देकर छह उम्मीदवार घोषित किए है, लेकिन उनका भी विरोध शुरु हो गया है।

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य उम्मीदवारों पर बाहरी होेने के आरोप लग रहे हैं। बची हुई पांच सीटों में उम्मीदवार खड़े करने के लिए कांग्रेस को अपने नेताओं का मानमनौव्वल करना पड रहा है, क्योंकि वे सभी जानते हैं कि उनका चुनाव में हश्र क्या होना है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का यह अनुमान सहीं है कि इस बार चैंकाने वाले परिणाम आना तय है। प्रदेश में भाजपा को क्लीन स्वीप मिलने के साथ ही भाजपा इस बार 400 से अधिक सीटों के साथ केन्द्र में सरकार बनाएगी। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इस परिणाम के लिए तैयार रहना चाहिए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य एजेंडा देश को लूटना है। 70 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान केवल लूटपाट मचाया। बडी घोषणाएं करके अब ये जैसे से भी हो सत्ता में वापस आना चाहते हैं लेकिन आम जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है। सच तो यह है कि कांग्रेस देश में अपने दम चुनाव लडने की स्थिति में नहीं है। तमाम विपक्षी दलों ने मिलकर जो इंडी गठबधन बनाया है, अभी उसका एजेंडा पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है। जो पार्टी पूरे देश में अपने दम पर चुुनाव लडने की स्थिति में नहीं है वह सत्ता में आने पर बडे-बडे वायदे कर रही है। कांग्रेस को अपना और गठबंधन का पिछला प्रदर्शन नहीं भूलना चाहिए। कांग्रेस पिछली बार 52 सीटों में सिमटकर रह गई थी, तो पूरा गठबंधन 92 सीटों के आगे नहीं बढ पाया था। इस बार तो हालात पिछली बार की तुलना में ज्यादा बुरे हैं। पार्टी बिखराव की स्थिति में हैं, देश भर से नेता पार्टी छोडकर जा रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद भी आधे उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं! ऐसे में घोषणाओं के दम पर चुनाव जीतने का सपना देखना मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं है!
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि घोषणावीर कांग्रेस के नेता पहले ये तो बताएं कि लोकसभा चुनाव में उनकी कितनी सीट आने वाली है। छत्तीसगढ. के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी केवल पहले से बेहतर परिणाम देने की बात कह रहे हैं, क्या कांग्रेस यह बताने की स्थिति में है कि वह इस लोकसभा चुनाव में कितना बेहतर परिणाम दे सकती है। महिलाओं को एक लाख रुपए देने की घोषणा केवल जुमलेबाजी है। 70 वर्षों तक कांग्रेस ने देश की जनता को गरीबी हटाओ के नाम पर ठगा है। महिलाओं को एक लाख रुपए देने की घोषणा भी गरीबी हटाओ घोषणा की तरह केवल जुमला है। कांग्रेसियों को पता है कि सत्ता में वापसी नहीं हो सकती तो ऐसे में बडी बडी घोषणाएं करने में क्या नुकसान है।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications