CG: भाजपा रायपुर लोकसभा संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, बृजमोहन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही है। राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा नेता लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल भी कार्यकर्ताओ में जोश भर रहे हैं। रायपुर लोकसभा चुनाव के नज़रिये से रविवार को रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक एकात्म परिसर रायपुर में आयोजित की गई थी। जिसमे कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एक ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्पर हैं। तीसरी बार मोदी सरकार और वह भी 400 पार, लेकिन हम सभी को एकजुट होकर रायपुर लोकसभा से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए मेहनत करना है।
वही प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओ से कहा कि मुझे भी प्रदेश के कोने कोने तक जाने का अवसर मिल रहा है और आप जैसे सभी कार्यकर्ताओं के बल पर मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि हम छत्तीसगढ़ से ग्यारह की ग्यारह लोकसभा सीटों पर बड़ी मार्जिन के साथ जीतने जा रहे हैं संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति और नरेंद्र मोदी की योजनाओं के प्रति जो विश्वास है वह अब मतदान के रूप में भाजपा प्रत्याशियों को मिलने वाला है,मोदी की गारंटी लोगो के लिए अब गारंटी पूरी होने की गारटी बन चुकी है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh BJP: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साधा भूपेश बघेल पर निशाना, कहा- चोरी ऊपर से सीना जोरी












Click it and Unblock the Notifications