CG BJP: विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश समेत प्रमुख भाजपा नेता रहे मौजूद
Chhattisgarh BJP: भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया पर 25 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गरीबी रेखा के बाहर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएँ बनाईं हैं। शिवप्रकाश ने कहा कि 10 वर्षों में देश बहुत बदल गया है। एयरपोर्ट, रेलवे, सड़कें सबमें कमाल काम हुआ है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। शिव प्रकाश रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी, सहसंयोजक त्रय संजीव पांडे, बृजेश नाथ पांडेय व गोपाल दीक्षित, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ऋषि राज पिठवा, जिला संयोजक (रायपुर) भुवनलाल साहू, चुनाव आयोग संपर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा और सहसंयोजक मोहन पवार समेत वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद थे।
भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी घोषणा पत्र को कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया है। वस्तुत: यह कांग्रेस का अन्याय पत्र है। कांग्रेस आज संविधान की बात कर रही है। जिस कांग्रेस ने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का विरोध किया, उन्हें संसद में जाने से रोका, उन्हें जीतने नहीं दिया, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया, वह कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। वह संविधान के खतरे में आने की बात कर रही है। दरअसल कांग्रेस और उसका भ्रष्टचार खतरे में है, संविधान नहींl शिवप्रकाश ने कहा कि प्रभु श्रीराम के एक-एक कदम आगे बढ़ने से जैसे रावण चिंतित होता था, कृष्ण के जीवित रहने की खबर सुनकर जैसे कंस रोज चिंतित होता था, वैसे ही भ्रष्टाचारी आज मोदी जी को देखकर डरते हैं कि न जाने कब उनका भ्रष्टचार पकड़ा जाए, न जाने कब उन्हें जेल की हवा खानी पड़े। यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, इतिहास बनाने का है।
यह भी पढ़ें CG: एकात्म परिसर में मनाया गया भाजपा के स्थापना दिवस, शिवप्रकाश ने किया ध्वजारोहणc












Click it and Unblock the Notifications