CG: भाजपा में जाने के बाद चंद्रशेखर शुक्ला ने राहुल गांधी को घेरा, पत्र लिखकर पूछे बड़े सवाल
Chhattisgarh: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व में कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा से तीखे सवाल पूछें हैं। चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी में तीन प्रमुख सवाल उठाये हैं और झीरम घाटी कांड में पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े किये हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता और अब के भाजपा नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि, माननीय राहुल गांधी जी, छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आपका स्वागत है। कांग्रेस का पूर्व कार्यकर्ता होने के नाते कुछ प्रश्न जो सदैव मुझे परेशान करते रहे हैं, मैं आपसे करना चाहता हूं, आपेक्षा, आगृह है कि, आप जवाब देंगे।
यह हैं चंद्रशेखर शुक्ला तीन सवाल
01.जिस श्री कवासी लखमा को पूरा छत्तीसगढ़ और पूरा काँग्रेस झीरम घाटी नरसंहार का संदिग्ध मानता है तथा जिसे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी 2013 में संदिग्ध ठहराया था को आपने क्या क्लीन चिट देकर लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है?
02. क्या झीरम के शहीदों को आप शहीद नहीं मानते हैं या सिर्फ शहीद सिर्फ वही हैं जो आपके परिवार से हैं, आपने इनको न्याय दिलाने के लिये संसद में कितनी बार मांग/प्रयास किया है?
03.पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जिन सबूतों को जेब में डाल के रखे हुये हैं वह सबूत कब बाहर आयेंगे? अब तो आपकी सरकार भी चली गई माननीय भूपेश बघेल जी किसे बचाना चाहते हैं।
अंत में चंद्रशेखर शुक्ला लिखा है कि मेरा यह मानना है झीरम घाटी का नरसंहार काँग्रेस के नेताओं की आपसी खूनी रंजिश की परीणिती है जिसमें शहीद विद्या भैय्या, शहीद नंद कुमार पटेल, शहीद महेन्द्र कर्मा जी और शहीद उदय मुदलियार सहित 31 अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं को शहादत देनी पड़ी थी।मेरा शहीद उदय मुदलियार के परिवार से भी आग्रह है कि राजनांदगांव चुनाव के प्रत्याशी भूपेश बघेल जी को सबूत को सार्वजनिक करने का आग्रह करें।












Click it and Unblock the Notifications