छत्तीसगढ़: पलाश चंदेल पर आदिवासी युवती से रेप का मुकदमा दर्ज, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के हैं बेटे
पीड़िता के अनुसार युवक ने उसके साथ निरंतर शारीरिक शोषण किया,जिसके बाद वह 2021 में गर्भवती हो गई थी, किन्तु पलाश चंदेल ने धोखे से गर्भनिरोधक गोली खिला दी थी, जिसकी वजह से गर्भपात हो गया था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल पर रेप के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक आदिवासी युवती ने उनपर रायपुर के महिला थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे बताया गया है कि नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल पिता ने शिकायकर्ता का रेप किया है,जिससे वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पलाश चंदेल के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत करने वाली युवती शासकीय नौकरी करती है। महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में फेसबुक के जरिये से पलाश चंदेल उसकी दोस्ती हुई थी,जिसके बाद पलाश ने उसे विवाह का प्रस्ताव देकर उसका विश्वास जीता,फिर शादी करने के बाद लंबे वक़्त तक उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जबकि वह जानता है कि पीड़िता आदिवासी समुदाय से है।
पीड़िता के अनुसार युवक ने उसके साथ निरंतर शारीरिक शोषण किया,जिसके बाद वह 2021 में गर्भवती हो गई थी, किन्तु पलाश चंदेल ने धोखे से गर्भनिरोधक गोली खिला दी थी, जिसकी वजह से गर्भपात हो गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ हिंसा भी करता था, इतना ही नहीं उसने अपने पिता नारायण चंदेल के रूतबे का भय दिखाकर उसे धमकाया था कि उसकी नौकरी छीनकर उसे बेरोजगार कर देगा।
Recommended Video
पीड़िता ने रायपुर में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, महिला थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध 376, 376(2) (छ), 313 व 3(2) एसटी/एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोपी पलाश चंदेल से अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा की भी मांग की है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मिला अनोखा नारंगी चमगादड़, जानिए Orange Nectar Bat के बारे में












Click it and Unblock the Notifications