छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक BSNL लॉन्च करेगी 4जी सेवा, पहले फेज में लगेंगे 300 टावर

रायपुर, मई 28। छत्तीसगढ़ में BSNL के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, इस साल के आखिर तक छत्तीसगढ़ में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि राज्य के अलग-अलग जिलों में 4जी की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले चरण में 300 मोबाइल टावरों के जरिए छत्तीसगढ़ में 4जी सेवा लॉन्च की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेशभर में नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

BSNL

अभी 2जी और 3जी नेटवर्क है BSNL का

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में बीएसएनएल का 2जी-3जी नेटवर्क है। 4जी की लांचिंग के बाद बीएसएनएल का सीधा मुकाबला निजी कंपनियों के साथ होगा। बीएसएनएल की 4जी सेवाएं 'मेक इन इंडिया" तकनीक पर आधारित होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि ग्राहकों को बेहतर डेटा स्पीड मिलेगी।

पूरे प्रदेश में लगेंगे 1670 टावर

केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के मुताबिक, BSNL की 4जी सेवा के लिए 1670 टावर लगाए जाएंगे। इसके लिए 1500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में 14 आदिवासी जिले नक्सल प्रभावित हैं। इन जिलों के गांवों में 4जी सेवा प्रदान करने के लिए 845 करोड़ की लागत से 971 टावर लगाएं जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+