अक्षय कुमार ने किया भारत के नक़्शे का अपमान ? केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत
एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि नक्शे में खड़े हुए फोटो को डिलीट करवाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।
Bollywood Actor Akshay Kumar: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार पर भारत के नक्शे का अपमान करने का गंभीर आरोप लगा है। छत्तीसगढ़ पेंड्रा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के पुलिस कप्तान समेत गृह मंत्रालय को पत्र पोस्ट कर मामले की शिकायत की है। अपनी शिकायत में वकील वीरेंद्र पंजाबी ने लिखा है कि अक्षय कुमार ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहनकर खड़े हैं, जो देश का अपमान है।

भारत के नक़्शे पर रख दिया मिस्टर खिलाडी ने अपना पैर
दरअसल कुछ दिन पूर्व अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रचार करते दिख रहे थे। इस वीडियो में अक्षय एक ग्लोब पर चलते हुए दिखाई दे रहे रहे थे,लेकिन कदमताल के दौरान उनका पैर ग्लोब के जिस स्थान पर पड़ा,उसके नीचे भारत का नक्शा था।
अब इसी की कारण से उनके खिलाफ शिकायत की गई है। एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी का कहना है,इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले एसपी समेत गृह मंत्रालय अक्षय की शिकायत की गई है।

पहले हटाएं फोटो
अक्षय कुमार उर्फ राजीव भाटिया (60 वर्ष) ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यह फोटो वायरल की है। पंजाबी ने अपनी शिकायत में अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग करने के अलावा तत्काल आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया से हटाने की भी मांग की है। कम्प्लेन की कापी केंद्रीय गृह मंत्रालय अलावा महाराष्ट्र के गृहमंत्री को भेजी गई है। उन्होंने मामले में फ़ौरन कार्रवाई करते हुए सबसे फोटो को हटवाने की मांग की है।

इसलिए बच गईं दिशा पाटनी, नोरा फतेही मोनी राय और सोनम बाजवा
अक्षय कुमार के जिस प्रचार वीडियो पर विवाद सामने आया है, उसको उन्होंने ने शेयर करते हुए लिखा था- एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं। इस प्रचार के वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी दिखाई आ रहे थे। इन सभी सेलिब्रटीज़ के पेअर ग्लोब में भारत के नक़्शे पर नहीं पड़े,इसलिए वह शिकायत से बाहर हैं।
Recommended Video


इस नियम के तहत हुई शिकायत
एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि नक्शे में खड़े हुए फोटो को डिलीट करवाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम 1971 के तहत देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रगान, संविधान और भारत के मानचित्र सहित अन्य के अपमान पर रोक लगाता है। यह भारतीय संविधान की अवमानना के तहत आता है।
उन्होंने आगे कहा है कि अक्षय कुमार के द्वारा इस प्रकार से भारत के नक्शे पर खड़े होना भारतीय नक्शे का अपमान है। कानूनन यह तहत दंडनीय अपराध है,इसलिए मामले की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री से की गई है।
यह भी पढ़ें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ईसा मसीह को बताया वैष्णव,कहा- जम्मू कश्मीर में है समाधि












Click it and Unblock the Notifications