कांकेर में बीजेपी की चुनावी भव्य रैली, सीएम विष्णुदेव साय ने भोजराज नाग के पक्ष में किया प्रचार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कांकेर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भाजपा ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लिए सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को मानकर काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था मेरी यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार रहेगी और आज हमने देखा है कि मोदी जी ने 10 साल गरीब लोगों के लिए ही काम किया है।

सीएम साय ने कहा कि गरीब लोगों के लिए शौचालय निर्माण, जनधन खाता खुलवाने का काम किया, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और माता बहनों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर देने जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया और 22 जनवरी को 500 साल के संघर्ष के बाद और लाखों हिंदुओं की कुर्बानी के बाद श्री राम झोपड़पट्टी से अब मंदिर में विराजमान हुए हैं। दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाने का काम श्री मोदी ने किया है। इन 10 सालों में सभी तरफ विकास किया है अब हमें उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हर माह के पहले ही सप्ताह में महतारी वंदन की राशि खाते में आ जाएगी। हमारे वनवासी लोगों के लिए तेंदूपत्ता मतलब हरा सोना की खरीदी 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से की जाएगी। चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी। रामलला दर्शन यात्रा शुरू कर दी है। हमारी सरकार ने तीन महीने में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। बाकी वादे हमारी सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी। श्री साय ने कहा कि आप यह मानकर चलिए कि भोजराज नहीं, मुख्यमंत्री प्रत्याशी है और पूरी सरकार आप लोगों के विकास का काम करेगी। आने वाले 26 अप्रैल को प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका एक वोट आपके 5 साल का भविष्य तय करेगा। विकास का काम जो चल रहा है और जो मोदी जो काम कर रहे हैं वह आगे भी 5 साल ऐसे ही चलता रहे, इसलिए जरूरी है 26 अप्रैल को आप लोगों का बहुमूल्य वोट भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप में बटन दबाकर प्रदान करें और भोजराज नाग को भारी मतों से विजयी बनाएं।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव के सामने कांग्रेस की महापौर समेत 1500 लोगों ने किया BJP प्रवेश












Click it and Unblock the Notifications