भारी मतों से जीतेगी BJP रायपुर दक्षिण का उपचुनाव, CM विष्णुदेव साय ने किया दावा
Sunil Soni Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने इस सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है।
सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। भारतीय जनता पार्टी यह उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी।

इससे पहले सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर दक्षिण की जनता प्रत्येक विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देते आई है और निश्चित ही इस बार यहां की देवतुल्य जनता के प्रेम और आशीर्वाद से जीत पुनः भाजपा की ही होगी। सुनील सोनी जी को अग्रिम शुभकामनाएं।
सुनील सोनी ने जीता था लोकसभा चुनाव
ज्ञात हो कि भाजपा ने रायपुर दक्षिण में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार चुना है। यह फैसला बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद आया है, जिन्होंने अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा से चुनाव जीता है। सुनील सोनी रायपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
13 नवम्बर को होगी वोटिंग
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे दस दिन बाद 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव लोकसभा चुनाव में विष्णुदेव साय सरकार में मंत्री रह चुके बृजमोहन अग्रवाल सांसद बनने बाद हो रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें पूर्व सांसद सुनील सोनी का पूरा बायोडाटा












Click it and Unblock the Notifications