छत्तीसगढ़ में 'ऑपरेशन लोटस' को अंजाम देने की कोशिश कर रही BJP, ED के छापे पर कांग्रेस का दावा
कांग्रेस विधायक ने कहा कि ईडी के जरिए बीजेपी ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं।

Operation Lotus: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई की है। इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई राज्य में ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की प्रक्रिया है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस को अंजाम देनी की कोशिश कर रही है।
बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के परिसरों पर हाल ही में छापा मारा था। वहीं, इस कार्रवाई पर गिरीश देवांगन ने दावा किया कि कोयला कारोबार से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद उन पर छापा मारा गया।
Recommended Video

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से ईडी कार्रवाई कर रही है, उससे लगता है कि केंद्रीय जांच एजेंसी छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश कर रही है। गिरीश देवांगन ने कहा कि मैं खनिज विकास निगम का अध्यक्ष हूं, लेकिन कोयला इसके दायरे में नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरे परिसरों पर छापे क्यों मारे गए।
उन्होंने और एजाज ढेबर ने दावा किया कि ईडी भाजपा के विरोधियों को परेशान करने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को यह खुलासा करना चाहिए कि उसे कौन से दस्तावेज, बेनामी संपत्ति, पैसा मिला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि डरो मत। हम डरने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- BJP स्थापना दिवस पर जिले से लेकर बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम,पीएम करेंगे कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद














Click it and Unblock the Notifications