Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP स्थापना दिवस पर जिले से लेकर बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम,पीएम करेंगे कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद

भाजपा 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पार्टी ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ पार्टी की स्थापना से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

BJP foundation day Programs district to booth level PM modi will interact with workers virtually

भाजपा अपने स्थापना दिवस पर जिले से लेकर बूथ स्तर तक वृहद कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। पार्टी स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि कार्यकर्ताओं के लिए इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे । इस अवसर पर होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमो में वक्ता के रूप में प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अतिरिक्त पार्टी अम्बेडकर जयंती तक सामाजिक सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है।

प्रदेश मुख्यालय समेत सभी पार्टी कार्यालयों में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन
उन्होंने कहा कि पार्टी ने लंबा सफर तय कर इन ऊंचाइयों को प्राप्त किया है और अब इस दिन को अधिक खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय समेत सभी पार्टी कार्यालयों में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किये जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे ।
संगठन 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर पार्टी ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ पार्टी की स्थापना से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी का प्रयास होगा प्रत्येक बूथ स्तर पन्ना समितियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा लगाकर पीएम का भाषण सुना जाए। इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर कमल निशान चिन्ह की वॉल पेंटिंग की जाएगी।

4 से 14 अप्रैल, बाबा साहब आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह

पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर संगठन 4 से 14 अप्रैल, बाबा साहब आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर मनाने जा रहा है। इस दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार के गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा जनता के मध्य की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तरकाशी में राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी, रुद्रप्रयाग में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, रुद्रप्रयाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, टिहरी में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, देहरादून ग्रामीण में प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, ऋषिकेश में प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, हरिद्वार में प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, रुड़की में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पौड़ी में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कोटद्वार में प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पिथौरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा बागेश्वर में प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, रानीखेत में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, चंपावत में प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, नैनीताल में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, काशीपुर में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, उधम सिंह नगर में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी उपस्थित रहेंगे।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+