छत्तीसगढ़ के BJP नेताओं ने झारखंड में डाला डेरा, चुनावी अभियान के लिए बांटा काम
Jharkhand BJP: छत्तीसगढ़ में मतदान निपटने के बाद राज्य के भाजपा नेताओं ने झारखंड में डेरा डाल दिया है। मंगलवार को झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजय दिलाने छत्तीसगढ़ से बिल्हा के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने चुनाव प्रचार हेतु कार्ययोजना बनाई।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में छत्तीसगढ़ से बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह , प्रदेश मंत्री विकास महतो , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह , जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा अमर सुल्तानिया, राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री कोरबा संतोष देवांगन , जांजगीर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष हितेश यादव उपस्थित थे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कार्ययोजना के तहत कार्यों का विभाजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार धरमलाल कौशिक और विधानसभावार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा भूपेन्द्र सवन्नी , पोटका विधानसभा रजनीश सिंह, जुगसलाई विधानसभा विकास महतो , संतोष देवांगन , बहरागुड़ा कृष्ण कुमार बांधी , पवन गर्ग , जमशेदपुर पूर्व विधानसभा हरपाल सिंह, राजकुमार अग्रवाल, घाटसीला विधानसभा सौरभ सिंह, अमर सुल्तानिया , हितेश यादव जी को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।
यह भी पढ़ें CG: बीजापुर के 30 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम विष्णुदेव साय अपनी प्रतिक्रिया में कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications