Chhattisgarh: पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती आज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रियंबदा सिंह जूदेव और ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।

cg news

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी, उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

ज्ञात हो कि दिलीप सिंह जूदेव अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे । जूदेव को विष्णुदेव साय का राजनीतिक गुरु कहा जाता है। कहा जाता है कि वह जूदेव ही थे, जिन्होंने 26 साल की उम्र में विष्णुदेव साय को विधायक बनवा दिया था। यह भी कहा जाता है कि कभी जूदेव ने यह पहले ही कह दिया था कि साय एक दिन मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राजस्व न्यायालय होंगे कम्प्यूटरीकृत, चांदा-मुनारा की होगी स्थापना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+