Chhattisgarh: राहुल गांधी का 'मिशन कॉमन मैन जारी', पहले कुली अब इंटरसिटी ट्रेन में साधारण यात्री की तरह सफर

Chhattisgarh News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित आवास सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद बिलासपुर से रायपुर वापस जाते समय इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा की।

इस दौरान राहुल गांधी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातें करके उनके अनुभव जाने। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर आम जनता ने भी उनके साथ जमकर सेल्फी ली।

Chhattisgarh News:

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मंत्री मोहन मरकाम भी थे। राहुल गांधी तिल्दा नेवरा स्टेशन और भी रुके प्लेटफार्म पर कांग्रेसियों का अभिवादन स्वीकार किया।

Recommended Video

      राहुल गांधी का 'मिशन कॉमन मैन जारी', पहले कुली अब इंटरसिटी ट्रेन में साधारण यात्री की तरह सफर

      इससे पहले बिलासपुर में सभा राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, अडानी-अंबानी के जहाज में जाते हैं। आखिर ये रिश्ता क्या है? मैंने जब इस रिश्ते के बारे में पूछा तो जवाब मिला। लोकसभा से मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई। बिलासपुर के तखतपुर में आवास सम्मेलन के मंच से राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा।

      राहुल ने कहा कि, संसद में मैंने पूछा कि डिफेंस में, एयरपोर्ट में, किसानों के काले कानून में अडानी को फायदा दिलाने की कोशिश की गई। आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस रिश्ते में फायदा पहुंचाए गए? राहुल ने कहा, हिंदुस्तान की सरकार को विधायक और सांसद नहीं चलाते, बल्कि कैबिनेट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी चलाते हैं। 90 सेक्रेटरी हैं। वो योजना डिजाइन करते हैं। रुपया कहां जाएगा, ये डिसाइड करते हैं।

      इससे पहले सांसद राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल ने आवास न्याय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के लोगों को 669 करोड़ 69 लाख रुपए के 414 विकास कार्य अर्पित किए। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास और 474 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+