Bilaspur Chunav Result 2024: भाजपा के तोखन साहू ने जीता चुनाव, किसान नेता से बने लोकसभा सांसद

Bilaspur lok sabha result 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से बेहद खास है। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी होने से सबकी निगाहें यहां के चुनाव पर टिकी रहती हैं। बिलासपुर में वोटों की गिनती पूरी के बाद परिणाम सामने आ चुका है। इस चुनाव में भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी। तोखन साहू ने चुनाव जीत लिया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव इस सीट से सांसद थे। उनकी सांसदी छोड़कर विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद तोखन साहू को अवसर दिया गया। बिलासपुर लोकसभा सीट के तहत मस्तूरी, कोटा, बेलतरा, लोरमी, बिल्हा, मुंगेली, तखतपुर और बिलासपुर सीटें शामिल हैं। यहां लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में तहत 7 मई को मतदान हुआ था।

cg news

पूर्व में कभी बिलासपुर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, किंतु अब यह बीजेपी का किला बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां बीते सात चुनाव में लगातार जीत दर्ज की है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें Bastar Chunav Result 2024: पूर्व मंत्री कवासी लखमा हारे, भाजपा के महेश कश्यप ने दी मात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+