छत्तीसगढ़ः बीजापुर में DRG और CRPF के ज्वाइंट ऑपरेशन में नक्सली ढेर, एक जवान घायल
छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के नईमेड थाना क्षेत्र के जंगल में आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीआरजी और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में एक नक्सली मारा गया, एक डीआरजी जवान मामूली रूप से घायल हो गया। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की। इसके अलावा आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि जवानों ने जिस नक्सली को मार गिराया उसपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

शुक्रवार की सुबह नैमेड के कैका और मौसला के बीच जंगलों में जब सुरक्षाबल के जवान गश्त लगा रहे थे तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों के छिपकर अचानक फायरिंग शुरू करने पर जवानों ने पेड़ की आड़ लेकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया। अन्य नक्सली जवानों को भारी पड़ता देख जंगल में भाग गए।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान सेंड्रा एलओएस डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम के रूप में हुआ है। नक्सली रितेश के पास से एक राइफल और नक्सल सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार मारा गया नक्सली रितेश पुनेम के विरुद्ध बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान जवान रामलू हेमला घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल में रवाना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications