CG News: बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना महादेव घाट इलाके में हुई, जहां सुबह के समय सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम निगरानी अभियान पर निकली थी।
विस्फोट उस वक्त हुआ जब गश्त के दौरान एक जवान का पैर अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवान को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी जिले नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोटों में एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।
वहीं, 6 जनवरी को बीजापुर जिले में एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया गया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।नक्सली गतिविधियों के चलते इलाके में सुरक्षा की स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है, और सुरक्षा बलों की गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications