यहां जींस-टीशर्ट और भड़कीले कपड़े वाले सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों की ऑफिस में नो एंट्री
बीजापुर। सरकारी अफसर अक्सर अपने अनूठे फैसलों की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला कलेक्टर केडी कुंजाम को नाम जुड़ गया है। दरअसल, कलेक्टर केडी कुंजाम ने जींस, टीशर्ट और भड़कीले कपड़े पहनकर आने वाले सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की कार्यालय में नो एंट्री कर दी है। इस संबंध में बीजापुर जिला कलेक्टर केडी कुंजाम ने 11 जून को बाकायदा आदेश जारी किया है।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय समय पर सामान्य वेशभूषा के स्थान पर टीशर्ट, जीन्स और भड़कीले कपड़े पहनकर आ रहे हैं। नियमानुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे वस्त्र पहनकर आना चाहिए जिससे उनकी शालीनता दृष्टिगोचर हो। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अपने निर्धारित गणवेश में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जबकि उन्हें नियमानुसार, गणवेश और धुलाई भत्ता मिल रहा है।
सभी अधिकारी और कर्मचारी शालीन वस्त्र धारण कर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अपने निर्धारित गणवेश में ही आएंगे। आदेश का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार अनुशसनात्मक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications