'खत्म होना चाहिए NOTA का विकल्प', सीएम भूपेश बघेल ने EC से पुर्नविचार करने के लिए कहा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि ईवीएम मशीनों से नोटा का विकल्प खत्म होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से नोटा के विकल्प पर पुर्नविचार करना के लिए कहा।
यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वोटिंग के समय जो भी मतदाता किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के इच्छुक नहीं हैं उसके लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में नोटा का विकल्प को खत्म कर दिया जाना चाहिए।

क्योंकि, इससे चुनाव परिणामों पर असर पड़ता है। इस दौरान उन्होंने नोटा के विकल्प पर चुनाव आयोग को पुर्नविचार करना के लिए कहा। सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा
ऐसा देखा गया है कि कभी-कभी नोटा में जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट पड़ जाते हैं। इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 के राज्य विधानसभा चुनावों में 2 लाख से अधिक मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना था। वहीं, चुनावों पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि दो उम्मीदवारों के बीच जीत और हार के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं।
उन्होंने कहा कि कई मतदाता यह सोचकर नोटा का बटन दबाते हैं कि या तो उन्हें ऊपर या नीचे वाले पर बटन दबाना है। इसलिए इसके विकल्प को बंद किया जाना चाहिए। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, 2013 में चुनाव आयोग ने वोटिंग पैनल पर अंतिम विकल्प के रूप में ईवीएम में 'उपरोक्त में से कोई नहीं' या नोटा बटन जोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications