Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चेहरे पर रंग लगाकर बनाया TikTok वीडियो, फिर पुलिस ढूंढ़ती रही उसका शव और वो घर में सोता मिला

भिलाई। टिक-टॉक वीडियो ने भिलाई पुलिस की जमकर परेड करवा दी। ​पुलिस जिस युवक का शव तलाश रही थी। वो अपने घर पर सोता हुआ मिला। हुआ यूं कि भिलाई में गुरुवार सुबह वाट्सएप ग्रुप पर गुरुवार सुबह एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें युवक का चेहरा खून से भरा था और उसकी आंखें बंद थी। वायरल तस्वीर के साथ यह भी सूचना थी कि भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास इस युवक का शव मिला है।

पुलिस को मौके पर नहीं मिला शव

पुलिस को मौके पर नहीं मिला शव

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई शव नहीं मिला। पुलिस आस-पास के इलाके में शव तलाश करती रही। इसी बीच तस्वीर के आधार पर युवक की पहचान करवाई तो वो सेक्टर पांच का डी गोविंद राव पिता सत्यनाराण राव निकला। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस डी गोविंद के घर पहुंची तो वह आराम से सोता हुआ मिला तथा पूरी कहानी कुछ और ही निकली।

 पुलिस की तीन टीमें तलाशती रही शव

पुलिस की तीन टीमें तलाशती रही शव

टीआई ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो की पहचान सेक्टर-5 के युवक से की। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो गोविंद सो रहा था। उसने बताया कि वीडियो बनाने के लिए चेहरे पर रंग लगाया था। युवक के माथे से खून बह रहा था। इससे लग रहा था कि देर रात उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। जिसमें उसकी जान चली गई है। शव की तलाश और युवक की पहचान के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। करीब 10 बजे पता चला कि युवक सेक्टर-5 का निवासी है। अक्सर युवक बुलेट से घूमता है।

 टिक टॉक और वेब सीरीज में करता है एक्टिंग

टिक टॉक और वेब सीरीज में करता है एक्टिंग

पहचान होने के बाद पुलिस गोविन्द पकड़कर पुलिस थाने ले गई और पूछताछ की तो पता चला कि वह टिक टॉक और वेब सीरीज में एक्टिंग करता है। तीन दिन पहले भी उसने वेब सीरीज के लिए छात्रों के एक ग्रुप के लिए एक्टिंग की थी। गुरुवार को उसे दूसरे ग्रुप ने एक्टिंग के लिए बुलाया था। स्क्रिप्ट के मुताबिक उसे जो रोल दिया गया था। इसी दौरान टिक टॉक पर वीडियो बनाने के लिए उसने चेहरे पर रंग लगाया। किसी ने उसकी हत्या की बात कहते हुए तस्वीर वायरल करवा दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+