लव जिहादः युवती ने अपने पति पर लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के छावनी थाने के कैंप क्षेत्र में एक युवक पर दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। युवती ने युवक पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और गौ मांस खिलाने का भी आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों ने कुछ वक्त पहले घर से भागकर कोलकाता में शादी की थी और फिर भिलाई लौट आए थे। अब ससुराल वालों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किये जाने पर युवती ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराया है। 25 वर्षीय आरोपित मोहम्मद अकबर का प्रेम प्रसंग 20 साल की युवती से था। इसके बाद दोनों साल 2020 के दिसंबर महीने में कोलकाता भाग गए।

इस दौरान अकबर ने युवती को अपनी बहन के घर पर रखा रहा। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। वहीं युवती के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। इसके बाद दोनों दो महीने बाद वापस लौट गए और जानकारी दी कि दोनों ने शादी कर ली है। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि अकबर ने उससे वादा किया था कि उसे अपना धर्म मानने के लिए मजबूर नहीं करेगा।
इसके बाद अकबर और उसका पूरा परिवार लड़की पर दूसरा धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। बात नहीं मानने पर प्रताड़ित भी किया जा रहा था। करीब 6 महीने से प्रताड़ना झेल रही लड़की इन सबसे तंग आकर रविवार को अपने परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया है कि यह पूरा मामला लव मैरिज करने के बाद हुई अनबन से जुड़ा हुआ है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, अभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications