शपथ से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मां को लगाया गले, पत्नी के साथ की पूजा, देखिए तस्वीरें

CHHATTISGARH CM: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले बुढ़ार सुबह राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज दोपहर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

vishnudev

छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी सीएम मां जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने साय को मिठाई खिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवारजन और कुटुंबजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने विष्णुदेव साय को शुभकामनाएं दी। परिवारजनों के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया।

उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की।

यह भी पढ़ें विष्णुदेव साय नहीं, नंदकुमार साय होते छत्तीसगढ़ के सीएम? सत्ता में रहने की चाहत ने किया सत्ता से दूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+