रायपुर में होगा 5 प्रमुख सड़कों का सौंदर्यीकरण,सीएम भूपेश ने पेंटिंग करके किया आगाज़

raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के प्रमुख चौराहा घड़ी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सीएसआईडीसी के सामने वॉल पेंटिंग किया गया है, जिसमें विभिन्न कलाकृतियां बनाई गई है।

raipur bhupesh

राजधानी रायपुर की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान आज शहर के पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी।

रायपुर शहर के प्रमुख चौराहा घड़ी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सीएसआईडीसी के सामने वॉल पेंटिंग किया गया है, जिसमें विभिन्न कलाकृतियां बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस वॉल सजावटी पेंटिंग में अपने हाथों से छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में हमर चिन्हारी हमर छत्तीसगढ़ अंकित किया गया है।

राजधानी के पांच सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत जीई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड, पचपेड़ी नाका रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग को उत्कृष्टता पुरस्कार, फसल बीमा के क्रियान्वयन में पाई सफलता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+