बलरामपुरः दो ने बड़ी बहन को पकड़ा और चार आरोपित छोटी बच्ची को लेकर गए फिर किया गैंगरेप
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 7वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर उसके साथ 6 नाबालिगों ने गैंगरेप किया। दरअसल, पीड़ित बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ देर रात को शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी। इसी बीच 16 से 17 साल के 6 नाबालिगों ने उनका रास्ता रोक लिया। फिर 12 वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीट कर ले गए फिर उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही आरोपितों ने किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपितों को पकड़ लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय गांव की रहने वाली दो बहनें बीते 27 जून को एक समारोह में शामिल होने के बाद रात को करीब साढ़े तीन बजे घर लौट रही थीं। अभी वे घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहुंची थी कि पहले से छिपे 6 किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों बहनों को जबरन खींच कर ले जाने लगे। बड़ी बहन ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपितों ने उसे पकड़ लिया।
जबकि चार आरोपित छोटी बहन को घसीट कर ले गए। नदी किनारे दो आरोपितों ने उससे रेप किया और दो पहरा दे रहे थे। वहीं जब दो आरोपितों ने बड़ी बहन से रेप करने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दंपति बाहर निकले और टार्च जलाया तो दोनों आरोपित भाग निकले। वहीं बड़ी बहन घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी पीड़ित बच्ची की तलाश में निकले तो वह नदी किनारे बेहोश मिली।












Click it and Unblock the Notifications