बालोद: सूअरों की मौत से मचा हड़कंप, सरकारी अमला हुआ अलर्ट
छत्तीसगढ़ के पशु विभाग के अधिकारीयों के मुताबिक सूअरों को स्वाइन फीवर की वैक्सीन लगवाने की सलाह जारी की गई है। प्रशासन ने अब 300 सूअरों में वैक्सीन लगाईभी है। वही कुछ सैम्पलएकत्रित करके उसे जाँच के लिए रायपुर जांच भेजा है
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सूअरों के मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बड़ी तादाद में सूअरों की मौत होने सरकारी अमले में अफरा तफरी का माहौल है। वहीं पशुपालक भी परेशान हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक 40 से ज्यादा सूअरों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। निरंतर हो सूअरों की मौत होने से इस बात की आशंका प्रबल हो गई है कि स्वाइन फ्लू फ़ैल रहा होगा। हालाँकि सरकार के पशु विभाग इस स्थिति पर की गई अपनी जाँच में सूअरों में स्वाइन फीवर पाया है। बहरहाल जानवरों की लगातार मौत होने से के बाद पशुपालक और सरकारी विभाग अलर्ट हो गया है।
Recommended Video
H3N2 Virus क्या है, Coronavirus से कितना खतरनाक है? | वनइंडिया हिंदी | *News



Click it and Unblock the Notifications
