बालोदः सुहागरात के दिन फरार होने वाली लड़की को पुलिस ने पकड़ा तो कहा- प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आमडुला गांव में शादी के दूसरे दिन प्रेमी के साथ भागी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां युवती ने कोर्ट के सामने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की और कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। इसके बाद कोर्ट ने प्रेमी के साथ रहने का आदेश दे दिया फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

balod police caught newly bride who run away with boyfriend

दरअसल, कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव निवासी लड़की की शादी इसी साल 30 अप्रैल को हुई थी। फिर शादी के बाद 1 मई को लड़की अपने ससुराल आ गई। वहीं 2 मई को कोविड गाइडलाइन के खिलाफ घर में भीड़ जुटी और शादी का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी मिली तो पुलिस व जिला प्रशासन की टीम घर पर पहुंची और दबिश भी दी गई थी। इसी बीच घर में चल रहे तनाव के माहौल के बीच फायदा उठाते हुए 2 अप्रैल की रात को प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई।

इस अफरा-तफरी के बाद दूसरे दिन दुल्हन के मायके और ससुराल वालों ने खूब तलाशने की कोशिश की। लेकिन उसकी कोई खबर उन्हें नहीं मिली। आखिर में दुल्हन के ससुराल और मायके वालों ने 4 मई को डौंडी थाने में जाकर नवविवाहिता के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पूरे मामले को लेकर डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पता चला कि नवविवाहिता अपने प्रेमी के घर है।

13 मई को दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। यहां पूछताछ में लड़की ने बताया कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वो अपने प्रेमी के साथ घर बसा चुकी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां भी लड़की ने कोर्ट से कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+