Chhattisgarh: बालोद में युवाओं की फिटनेस के लिए शुरू हुई मलखंब एकेडमी, सीएम बघेल ने की थी घोषणा
Chhattisgarh: बालोद में युवाओं की फिटनेस के लिए शुरू हुई मलखंब एकेडमी, सीएम बघेल ने की थी घोषणा
बालोद (Balod) जिला प्रशासन ने युवाओं के लिए मलखंब एकेडमी की शुरूआत की है। मलखंब एकेडमी की शुरूआत से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। बता दें कि मलखंब एक पारंपरिक खेल है और जिम्नास्टिक का ही रूप है। सालों पहले शरीर को फिट रखने के लिए जिम की कोई सुविधान नहीं थी, तब लोग खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए मलखंब और अखाड़े का अभ्यास करते थे।

मलखंब और अखाड़े की परंपरा आज भी ग्रामीणों क्षेत्रों में जारी है। तो वहीं, अब बालोद जिला प्रशासन ने मलखंब एकेडमी की शुरूआत जिले में युवाओं के लिए की है। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए थे तो उन्हें मलखंब एकेडमी की घोषणा की थी, जिसकी शुरूआत आज हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मलखंब एकेडमी की शुरूआत होते ही युवा इस एकेडमी से जुड़ने लगे है।
तरौद गांव निवासी ओमप्रकाश साहू ने कहा, 'हम अपने गांव में शुरू से ही मलखंब का अभ्यास कर रहे हैं। हम अकादमी में शामिल होने के लिए गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं। यह हमें जीवन में उच्च तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।' वहीं, मलखंब एकेडमी के ट्रेनर पारस यादव ने कहा, 'इससे पहले वह पिछले करीब चार साल से नारायणपुर में युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उस अकादमी के युवा राष्ट्रीय खेलों और राज्य खेलों में पदक जीत रहे थे। यहां अकादमी स्थापित करने के लिए कलेक्टर से बातचीत की। इसके बाद अकादमी शुरू की गई है और करीब आठ युवा यहां अभ्यास के लिए आ रहे हैं। मैं बालोद से राष्ट्रीय स्वर्ण पदक की कामना करता हूं और ओलंपिक तक मेरी यात्रा जारी है।'
वहीं, बालोद के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा, 'युवा लगातार अकादमी में भाग ले रहे हैं और उन्हें मल्लखंब में प्रशिक्षण मिल रहा है। नोडल अधिकारी लगातार अकादमी की निगरानी कर रहे थे। उन्हें टूर्नामेंट में भाग लेने और जिले को गौरवान्वित करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। यहां लगभग आठ युवा सीख रहे हैं। और युवाओं की संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।'












Click it and Unblock the Notifications