Balod: गांवो के युवा बनेंगे अग्निवीर, रिटायर्ड सैनिकों ने शुरू किया ट्रेनिंग कैम्प, युवाओं को कर रहे मोटिवेट
छत्तीसगढ़ में युवाओ को देश सेवा के लिए तैयार करने का जिम्मा अब सेना के रिटायर्ड जवानों ने उठाया है। इसके लिए रिटायर्ड जवानों द्वारा बालोद जिले के युवाओं को किसी ट्रेनिंग सेंटर की तरह कठिन ट्रेनिंग दी जा रही है।
बालोद, 05 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में युवाओ को देश सेवा के लिए तैयार करने का जिम्मा अब सेना के रिटायर्ड जवानों ने उठाया है। इसके लिए रिटायर्ड जवानों द्वारा बालोद जिले के युवाओं को किसी ट्रेनिंग सेंटर की तरह कठिन ट्रेनिंग दी जा रही है। बालोद जिले के पूर्व सैनिक संघ इसके लिए जिला प्रशासन और बालोद पुलिस के साथ मिलकर 300 युवक युवतियों को मिलिट्री पैरा मिलिट्री, सेना व पुलिस विभाग में भर्ती के लिए फिजिकल , मेडिकल व रिटर्न परीक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है।

पूर्व सैनिकों ने शुरू किया अभियान
दरअसल इन दिनों देश भर में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के द्वारा अग्निवीर योजना के तहत जवानों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही आर्मी, पैरा मिलिट्री, पुलिस विभाग में भर्ती के दौरान जिसमें सही ट्रेनिंग की कमी से जवान रिजेक्ट हो जाते हैं। ऐसे युवाओं को सही तरीके से ट्रेनिंग देकर उन्हें देश सेवा के लिए आयोजित इन भर्तियों के लिए तैयार किया जा रहा है।इस अभियान के तहत बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन व पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद के सहयोग से मिलिट्री, पैरा मिलिट्री, पुलिस विभाग में भर्ती हेतु निःशुल्क ट्रेनिंग कैम्प ग्राम मंगचुवा में किया जा रहा है।

इन गांवों के युवाओं में है उत्साह
पूर्व सैनिक संघ ने ग्राम मंगचुवा के हाई स्कूल ग्राउण्ड में मिलिट्री, पैरा मिलिट्री, पुलिस विभाग में भर्ती हेतु निःशुल्क ट्रेनिंग कैम्प शुरू किया गया है। जिसमें शामिल होने ग्रामीण युवा उत्साहित रहे। सुबह 6 बजे से कैम्प में प्रशिक्षण प्रारंभ होता है जिले के ग्रामीण अंचल के लोहारटोला , तुएगोंदी , सुंदर नगर , तुमडीकसा , भंवरमरा , मंगचुवा , करैगांव व अन्य गांवो के लगभग 300 युवक , युवतियां प्रशिक्षण में शामिल हो रहें हैं। इन युवाओं को सेना व पुलिस विभाग में भर्ती के लिए फिजिकल, मेडिकल व रिटर्न परीक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बालोद जिले के अधिकारी भी रहे मौजूद
जिले में इस कैम्प की शुरुआत शुक्रवार से की गई। इस दौरान बालोद जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, एडिशनल एसपी हरीश राठौर, सीएसपी दल्लीराजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी करने के संबंध में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगचुवा में कराया जा रहा है।

पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद
पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू , उपाध्यक्ष विमल कुमार दास , ऑनरेरी कैप्टन वी पी सिंह संरक्षक , हॉनरी कैप्टन राकेश पाठक संरक्षक , पूर्व सैनिक ब्लाक अध्यक्ष डौंडी लोहारा बाली घराना , ऑनरेरी सुबेदार मेजर शेख आलम , ट्रेनर कन्हैया लाल देवांगन ( आर्मी कमांडों ) हेमंत मार्गिया ( आर्मी कमांडों ) उमेश कुमार साहू किशोर नाथ योगी ( आर्मी कमांडों ) पूर्व सैनिक अजय कुमार ( ट्रेनर ) अरुणा नायक ( ट्रेनर ) रवीना साहू ( ट्रेनर ) ये सभी मिलकर युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार कर रहें हैं।

82 वर्षीय पूर्व सैनिक ने युवाओं को किया मोटिवेट
इन युवाओ को मोटीवेट करने 82 वर्षीय पूर्व सैनिक विमल कुमार दास भी पहुंचे थे। आपको बतादे पूर्व सैनिक विमल कुमार दास 1962 एवं 1965 में चाइना एवं पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में शामिल थे। जिन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को सेना में भर्ती के कई टिप्स दिए। पूर्व सैनिक विमल कुमार दास ने 82 वर्ष की आयु होने के बाद भी बच्चों के मन में देश प्रेम की भावना जागृत करने प्रशिक्षण स्थल मंगचुवा के ग्राउंड पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications