Baby Elephant Case: कोरबा में नन्हे हाथी को मारने धान में मिलाया था कीटनाशक, मास्टर माइंड निकला जनपद सदस्य
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों के आतंक से बचने के लिए ग्रामीणों ने हाथियों को मारने की योजना बनाई और इस योजना के तहत एक नन्हा हाथी ही ग्रामीणों का शिकार हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग 14लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी जनपद सदस्य फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

नन्हे हाथी की हत्या से मचा था हड़कम्प
कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल के पसान परिक्षेत्र में बीते दिनों हाथियों का दल डेरा जमाए हुए थे। दल ने किसानों के फसलों को नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन 18 अक्टूबर को हाथी के बच्चे का एक शव बरामद किया गया था। दफनाए गए हाथी के शव से यह बात स्पष्ट थी कि हाथी का शिकार किया गया है। इस आधार पर बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम डॉग स्क्वाय के साथ पहुंची हुई थी। अधिकारी दो दिनों तक लगातार पसान रेंज के ग्राम बनिया में डेरा जमाए हुए थे।

हाथी को मारकर दफनाया फिर लगा दी धान की फसल
ग्रामीणों ने हाथियों को मारने के लिए धान की फसल और महुआ में कीटनाशक मिलाकर हाथियों खिलाया था। जिससे नन्हे हाथी की मौत हो गई थी। आरोपियों ने हाथी के शव को एक खेत में दफनाकर उसके ऊपर धान का फसल लगा दिया था। इस घटना के बाद आक्रोशित हाथियों के दल ने बनिया गांव के आसपास ही डेरा जमा लिया था। शावक के हत्या से अक्रोशिहत हाथियों के दल ने एक ग्रामीण और 3 मवेशियों को भी कुचलकर मार डाला। बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित हाथियों को गांव से दूर हटाया गया।

शार्ट पीएम में हुई कीटनाशक की पुष्टि
21 अक्टूबर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जमीन खोदकर नन्हे हाथी के शव को बाहर निकाला था। जिसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने मिलकर हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद पुनः दफन करने की कार्रवाई की गई थी। नन्हे हाथी के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने जहर होने की पुष्टि की थी। बेबी एलिफेंट को कीटनाशक देकर मारने के मामले में आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ये सभी बनिया गांव के ही निवासी थे।

मुख्य आरोपी का ऑडियो हुआ था वायरल
इस घटना का मास्टरमाइंड जनपद सदस्य कमलभान उर्फ कोमल सिंह तंवर का वन कर्मियों को धमकाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह उन पर कई आरोप लगा रहा है। ऑडियो में उसने पूरे इलाके को हाथी विहीन कर देने की धमकी दे रहा है। इस ऑडियो में आरोपी हाथी मारने वाले को 8 लाख रुपए देने की बात की जा रही है।

वन्य अधिनियन के तहत हुई कार्रवाई, 14 ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटघोरा वनमण्डल अधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश पर पसान रेंजर धर्मेंद्र जायसवाल और उनकी टीम ने एक नाबालिग समेत 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। इन सभी 14 आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1) घ, 2(14), 16 ग, 50, 51 के तहत तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। पसान रेंजर धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी जनपद सदस्य कोमल सिंह तंवर फरार है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।
यह भी पढ़े.. Chhattisgarh News: 4 दर्जन केला, 40 टेबलेट खाकर होश में आया जंगली हाथी, फिर मची अफरा तफरी












Click it and Unblock the Notifications