PM Modi in Bilaspur: 'अउ नहीं सहिबो बदल के रहिबो', बिलासपुर के परिवर्तन रैली में गरजे पीएम मोदी
PM Modi in Bilaspur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का तीन महीने में ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने जय जोहार कहकर लोगों को संबोधित किया।
साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ की जनता कह रही है "अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो" छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्र में हो या राज्य में, पूरी तरह समर्पित रही है। आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं। यह बात यहां के डिप्टी सीएम ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी।
छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया तो मिलता था लेकिन इस वर्ष बीजेपी सरकार ने 1साल में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं। यह है मोदी मॉडल।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बिलासपुर बहुत बार आया हूं। जब संगठन में मंत्री था तब भी आया था। जब मुख्यमंत्री था तब भी आया था लेकिन आज जैसी एनर्जी को पहले कभी नहीं देखा। आज छत्तीसगढ़ सिर्फ घोटालो का छत्तीसगढ़ बन गया है, लोग परिवर्तन करने को पूरी तरह से तैयार हैं। यह भारतीय जनता पार्टी है जिसने छत्तीसगढ़ के सामर्थ को समझा, बिलासपुर का डेवलपमेंट भाजपा ने किया है। दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस की सरकार हमेशा उसे फेल करने में लगी रहती है। यहां के डिप्टी सीएम भी यह बात कहते हैं। अगर कांग्रेस की सरकार यहां दोबारा आई तो क्या छत्तीसगढ़ का भला होगा?
बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है। अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी। मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है, लेकिन आप माताओं-बहनों को होशियार रहना। कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि प्रधानमंत्री ने क्या कर दिया, वे गुस्से से भरे हुए हैं, उनकी नींद हराम हो गई है। इस डर के कारण वे नए-नए खेल खेल रहे हैं। अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं।
छत्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं। वे तेज़ गति से बनाने का काम पूरा किया जाएगा। वे (कांग्रेस) मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से पीछे नहीं हटते हैं। कांग्रेस दलित, आदिवासी, ओबीसी भी से नफरत करती है।












Click it and Unblock the Notifications