भारत की झोली में एशिया कप, जीत से गदगद हुए CM भूपेश बघेल, देशवासियों को दी बधाई
ASIA CUP 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप का विजेता बनने पर खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि यदि सब अपने-अपने हिस्से का प्रयास करेंगे और एकजुटता से मिलकर लडे़ंगे तो भारत को भला कौन हरा सकता है। उन्होंने इसे सभी के लिए गौरव का अविस्मरणीय पल बताया।

ज्ञात हो कि भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को खेला गया। इस क्रिकेट मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया। यह सुखद तथ्य है कि भारत ने ही सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है। उसके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम है। उसने छह खिताब को अपने नाम किया है। ''












Click it and Unblock the Notifications