CG: 'गरीब का बेटा हूं, मवेशी चराने वाला,' नोटों के बंडल के साथ वायरल वीडियो को कांग्रेस विधायक ने बताया साजिश
Chhattisgarh MLA Viral Video: चन्द्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का नोटों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद विधायक खुद सामने आए और उन्होंने पत्रकारों के सामने सफाई दी। उन्होंने इस वायरल वीडियो को छवि खराब करने का षड्यंत्र बताया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और भारतीय जनता पार्टी को हारने का डर है इसलिए वह ऐसे फर्जी वीडियो बनवा कर वायरल कर रही है। मैं गरीब का बेटा हूं, मवेशी चराने वाला हूं। मैंने मेहनत मजदूरी की है।

गरीब का बेटा विधायक बना है तो भाजपा के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। मैं तो खाली बैठा हूं। पैसे के ऊपर मेरा ध्यान नहीं था। वीडियो वायरल करने वाले बता सकते हैं कि इसका उद्देश्य क्या है। वे कुल मिलाकर चाह रहे हैं कि ऐसा वीडियो मुझसे जोड़ा जाए।
कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने आगे जानकारी दी की साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भी एक वीडियो वायरल किया गया था। लेकिन वह फर्जी निकला था। अगर किसी महल के सामने राम कुमार यादव खड़ा हो जाए तो महल मेरा हो जाएगा क्या। विधायक बना हूं तो लोगों के आशीर्वाद से बना हूं। मेरे गरीबी की छवि को बर्बाद नहीं कर सकते।
दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बेड पर नोटों की बहुत सारी गड्डियां रखी हुई है। बेड पर एक युवक बैठा है। जिसका चेहरा नहीं दिख रहा और उसके ही सामने सोफे पर चन्द्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव बैठे और कुछ बात कर रहे हैं। 15 सेकेंड के इस वीडियो में विधायक क्या बातचीत कर रहे हैं। ये समझ पाना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications