Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 21 जनपद सदस्य बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में उठापटक शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी नेता को रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर दिया।

कांग्रेसी नेता के भाजपा पार्टी में शामिल हो जाने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शाहनगर जनपद अध्यक्ष रहे आशीष खरे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Panna Shahpur district 21 members join BJP

आशीष खरे न सिर्फ खुद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बल्कि उन्होंने शाहनगर जनपद पंचायत के 25 जनपद सदस्यों में से 21 जनपद सदस्यों को भी भाजपा में शामिल करा दिया। क्षेत्रीय सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

पवई विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता आशीष खरे के कांग्रेस को टाटा बाय बाय कर भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद खजुराहो संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हो गई है।

बताते चलें की प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक के चलते और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे ने कांग्रेस को बाय बाय बोला है। जनपद अध्यक्ष आशीष खरे पवई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकिट की दौड़ में शामिल थे। लेकिन कमलनाथ ने उनको टिकिट न देकर मुकेश नायक पर भरोसा जताया था। लेकिन मुकेश नायक को हार का मुंह देखना पड़ा था।

आशीष खरे ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए आरोप लगाए कि कांग्रेस पार्टी अपने मकसद से भटक गई है और पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे पुराने कांग्रेसी नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही थी। युवा नेताओं को भी यहां काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने खजुराहो सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के भोपाल स्थित बंगले में पहुंच कर शाहनगर जनपद पंचायत के 21 जनपद सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। अब इस क्षेत्र में कांग्रेस की हालत और पतली हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+