Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले को लेकर अमित शाह ने की भूपेश बघेल से बात, दिया हर संभव मदद का आश्वासन
Amit Shah on Dantewada Naxalite Attack: भूपेश बघेल से बात करते हुए अमित शाह ने उन्हें हस संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवानों के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Amit Shah on Dantewada Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस पर बुधवार को कायरतापूर्ण हमला किया गया। हमले में 10 जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों और एक ड्राइवर की जान चली गई। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की घटना से क्षुब्ध हूं। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर दंतेवाड़ा की घटना का जायजा लिया। टेलीफोन पर हुई बातचीत में गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के सीएम को आश्वासन भी दिया कि केंद्र राज्य सरकार को हर संभव मदद करेगा।
Recommended Video

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 पुलिसकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास जिला रिजर्व गार्ड (DRG) कर्मियों को ले जा रहे वाहन पर IED हमला किया गया।
IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले में 10 पुलिसकर्मियों और एक चालक की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह के झूठे दावों का BRS ने किया पर्दाफाश, केंद्र पर बोला तीखा हमला












Click it and Unblock the Notifications